कविता संग्रह

बंदर और मदारी – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

देखो लड़को, बंदर आया, एक मदारी उसको लाया। उसका है कुछ ढंग निराला, कानों में पहने है बाला। फटे-पुराने रंग-बिरंगे कपड़े हैं उसके बेढंगे। मुँह डरावना आँखें छोटी, लंबी दुम थोड़ी-सी मोटी।

जागो प्यारे – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

उठो लाल, अब आँखें खोलो, पानी लाई हूँ, मुँह धो लो। बीती रात, कमल-दल फूले, उनके ऊपर भौंरे झूले।

एक बूँद – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

ज्यों निकल कर बादलों की गोद से थी अभी एक बूँद कुछ आगे बढ़ी सोचने फिर-फिर यही जी में लगी, आह! क्यों घर छोड़कर मैं यों कढ़ी?

मधुशाला – हरिवंशराय बच्चन

मृदु भावों के अंगूरों की आज बना लाया हाला, प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला, पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा, सबसे पहले तेरा स्वागत करती मेरी मधुशाला।

कृष्ण की चेतावनी – रामधारी सिंह ‘दिनकर’

रामधारी सिंह 'दिनकर' जी का महाकाव्य कृष्ण की चेतावनी रामधारी सिंह 'दिनकर' जी के प्रसिध काव्यों में से एक "रश्मीरथि" की एक बड़ी लोकप्रिय कविता हैं | वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम, सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आये कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। मैत्री … Continue reading कृष्ण की चेतावनी – रामधारी सिंह ‘दिनकर’ →

एक तिनका – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

मैं घमंडों में भरा ऐंठा हुआ , एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा । आ अचानक दूर से उड़ता हुआ , एक तिनका आँख में मेरी पड़ा । मैं झिझक कर हो उठा, बेचैन सा , लाल होकर आँख भी दुखने लगी । मूँठ देने , लोग कपड़े की लगे , ऐंठ बेचारी दबे … Continue reading एक तिनका – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ →

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – हरिवंश राय बच्चन 

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है। मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है। आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की … Continue reading कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – हरिवंश राय बच्चन  →

आरम्भ है प्रचण्ड – पियूष मिश्रा

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंड, आज ज़ंग की घड़ी की तुम गुहार दो आन बान शान या कि जान का हो दान आज इक धनुष के बाण पे उतार दो मन करे सो प्राण दे, जो मन करे सो प्राण ले, वही तो एक सर्वशक्तिमान है कृष्ण की पुकार है, ये भागवत का … Continue reading आरम्भ है प्रचण्ड – पियूष मिश्रा →

वीर तुम बढ़े चलो – द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं वीर तुम बढ़े चलो … Continue reading वीर तुम बढ़े चलो – द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी →

सानवी सरीखी – विकाश कुमार

मेरी सरल कविता के अक्षर , गर पहुँच पाते अम्बर तेरी किलकारियाँ हरी भी सुनते, जड़ समान वशिभूत होकर । नन्ही नन्ही आँखों से , छु डाला मन के भीतर वो पहली मुस्कान तेरी , उज्जवल कर डाली हर दिशा प्रखर । एक कवि की कल्पना तू , एक गीत का तू स्वर मूर्तिकार की देवी … Continue reading सानवी सरीखी – विकाश कुमार →