अरुण यह मधुमय देश हमारा – जयशंकर प्रसाद

अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा।।
सरल तामरस गर्भ विभा पर, नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर, मंगल कुंकुम सारा।।
लघु सुरधनु से पंख पसारे, शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए, समझ नीड़ निज प्यारा।।
बरसाती आँखों के बादल, बनते जहाँ भरे करुणा जल।
लहरें टकरातीं अनन्त की, पाकर जहाँ किनारा।।
हेम कुम्भ ले उषा सवेरे, भरती ढुलकाती सुख मेरे।
मंदिर ऊँघते रहते जब, जगकर रजनी भर तारा।।

                         – जयशंकर प्रसाद 

काव्यशाला द्वारा प्रकाशित रचनाएँ 

  • चित्राधार

  • आह ! वेदना मिली विदाई

  • बीती विभावरी जाग री

  • दो बूँदें

  • प्रयाणगीत

  • तुम कनक किरन

  • भारत महिमा

  • अरुण यह मधुमय देश हमारा

  • आत्‍मकथ्‍य

  • सब जीवन बीता जाता है

  • हिमाद्रि तुंग शृंग से

हिंदी ई-बुक्स (Hindi eBooks)static_728x90

Leave a comment