धुँधलके में लिपटी आई है शाम, इन्तिज़ार की बेचैनी छिपाए हुए,
हवाओं में तैरते एहसासों से, तमन्नाओं की लहरें बिखरती रहीं।
तन्हाई के लम्हे ख़ामोश थे,शाम-ए-ग़म की फितरत परेशान थी,
तस्कीने इज़्तिराब बेहासिल रहा, बेबसी गिर्दो पेश फिरती रही।
रंग ज्यों गाढ़ा होने लगा शाम का, त्यों गली में सन्नाटा छाने लगा,
फ़ज़ा में चुप्पियाँ गूँजती रहीं, आहटें ख़ौफ़ का साया बुनती रहीं।
आया खिड़की से एक आलस भरा, झोंका हवा का उदासी लिए,
अख़्तर शुमारी कट तो गई, रात भर चश्म-ए-नम भिगोती रही।
साया सा उभरा शब-ए-स्याह में, आरज़ूयें दिल की मचलने लगीं,
ख़ामोशी में अपनापन सा लगा, यादों की बरसात होती रही।
काव्यशाला द्वारा प्रकाशित ज्ञान प्रकाश सिंह जी की अन्य रचनाएँ
-
सब याद है मुझको अब भी…
-
मैं क्या क्या छोड़ आया हूँ
-
मन विचरण करता रहता है
-
मधुकर ! तब तुम गुंजन करना
- हे सागर वासी घन काले
-
गीत
-
तुषार कणिका
-
जब तुम आये
-
मिलन-विरह
-
प्रकृति
-
तरंगिणी
-
ये सड़कें
-
एकाकी चिड़िया
-
ऐसा क्यों होता है?
-
टैन्जेंट
-
कच्ची उम्र के पक्के साथी
-
नारी शक्ति
-
बी.एच.यू. की छात्राओं के प्रति
-
स्मॅाग
-
कविता का फास्ट फूड
-
वासंती मौसम याद रहा
-
ज़िन्दगी
-
ख़ामोश लम्हे
-
आँखें फेर सलाम कर लिया
-
ख़ुश रखने की कोशिश मैने बहुत की लेकिन
-
जनिया, घूम रही हो कहाँ (कजरी)