वासंती मौसम याद रहा, पतझड़ का मौसम भूल गए
बाग़ों की बहारें याद रहीं, पत्तों का गिरना भूल गए।
शहर पुराना लोग नए थे, सतरंगी दुनिया क्या कहिये
वह बॉडी लैंग्वेज याद रही, अंदर की केमिस्ट्री भूल गए।
बलखाती ज़ुल्फों का चक्रव्यूह, अरमान भरा था दिलकश था
जाना तो उसमे याद रहा, आने का रास्ता भूल गए।
मादकता का वह आलम, हो गया निगाहों से ओझल
जो गीत वक़्त ने गाया था, उसका ही तरन्नुम भूल गए।
हमको अपनी ख़बर नहीं, क्या हाल सुनायें दुनिया की
आभासी दुनिया याद रही, पर असली दुनिया भूल गए।
निष्ठा प्रेम सच्चाई को, अब क्यों कर याद करे कोई
बेवक़्त कहानी लगती है, बेहतर है इनको भूल गए।
काव्यशाला द्वारा प्रकाशित ज्ञान प्रकाश सिंह जी की अन्य रचनाएँ
-
सब याद है मुझको अब भी…
-
मैं क्या क्या छोड़ आया हूँ
-
मन विचरण करता रहता है
-
मधुकर ! तब तुम गुंजन करना
- हे सागर वासी घन काले
-
गीत
-
तुषार कणिका
-
जब तुम आये
-
मिलन-विरह
-
प्रकृति
-
तरंगिणी
-
ये सड़कें
-
एकाकी चिड़िया
-
ऐसा क्यों होता है?
-
टैन्जेंट
-
कच्ची उम्र के पक्के साथी
-
नारी शक्ति
-
बी.एच.यू. की छात्राओं के प्रति
-
स्मॅाग
-
कविता का फास्ट फूड
-
वासंती मौसम याद रहा
-
ज़िन्दगी
-
ख़ामोश लम्हे
-
आँखें फेर सलाम कर लिया
-
ख़ुश रखने की कोशिश मैने बहुत की लेकिन
-
जनिया, घूम रही हो कहाँ (कजरी)