भाई, छेड़ो नहीं, मुझे
खुलकर रोने दो।
यह पत्थर का हृदय
आँसुओं से धोने दो।
रहो प्रेम से तुम्हीं
मौज से मजुं महल में,
मुझे दुखों की इसी
झोपड़ी में सोने दो।
कुछ भी मेरा हृदय
न तुमसे कह पावेगा
किन्तु फटेगा, फटे
बिना क्या रह पावेगा,
सिसक-सिसक सानंद
आज होगी श्री-पूजा,
बहे कुटिल यह सौख्य,
दु:ख क्यों बह पावेगा?
वारूँ सौ-सौ श्वास
एक प्यारी उसांस पर,
हारूँ अपने प्राण, दैव,
तेरे विलास पर
चलो, सखे, तुम चलो,
तुम्हारा कार्य चलाओ,
लगे दुखों की झड़ी
आज अपने निराश पर!
हरि खोया है? नहीं,
हृदय का धन खोया है,
और, न जाने वहीं
दुरात्मा मन खोया है।
किन्तु आज तक नहीं,
हाय, इस तन को खोया,
अरे बचा क्या शेष,
पूर्ण जीवन खोया है!
पूजा के ये पुष्प
गिरे जाते हैं नीचे,
वह आँसू का स्रोत
आज किसके पद सींचे,
दिखलाती, क्षणमात्र
न आती, प्यारी किस भांति
उसे भूतल पर खीचें।
काव्यशाला द्वारा प्रकाशित रचनाएँ
-
एक तुम हो
-
लड्डू ले लो
-
दीप से दीप जले
-
मैं अपने से डरती हूँ सखि
-
कैदी और कोकिला
-
कुंज कुटीरे यमुना तीरे
-
गिरि पर चढ़ते, धीरे-धीर
-
सिपाही
-
वायु
-
वरदान या अभिशाप?
-
बलि-पन्थी से
-
जवानी
-
अमर राष्ट्र
-
उपालम्भ
-
मुझे रोने दो
-
तुम मिले
-
बदरिया थम-थमकर झर री !
-
यौवन का पागलपन
-
झूला झूलै री
-
घर मेरा है?
-
तान की मरोर
-
पुष्प की अभिलाषा
-
तुम्हारा चित्र
-
दूबों के दरबार में
-
बसंत मनमाना
-
तुम मन्द चलो
-
जागना अपराध
-
यह किसका मन डोला
-
चलो छिया-छी हो अन्तर में
-
भाई, छेड़ो नही, मुझे
-
उस प्रभात, तू बात न माने
-
ऊषा के सँग, पहिन अरुणिमा
-
मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक
-
आज नयन के बँगले में
-
यह अमर निशानी किसकी है?
-
मचल मत, दूर-दूर, ओ मानी
-
अंजलि के फूल गिरे जाते हैं
-
क्या आकाश उतर आया है
-
कैसी है पहिचान तुम्हारी
-
नयी-नयी कोपलें
-
ये प्रकाश ने फैलाये हैं
-
फुंकरण कर, रे समय के साँप
-
संध्या के बस दो बोल सुहाने लगते हैं
-
जाड़े की साँझ
-
समय के समर्थ अश्व
-
मधुर! बादल, और बादल, और बादल
-
जीवन, यह मौलिक महमानी
-
उठ महान
-
ये वृक्षों में उगे परिन्दे
-
इस तरह ढक्कन लगाया रात ने
-
गाली में गरिमा घोल-घोल
-
प्यारे भारत देश
-
साँस के प्रश्नचिन्हों, लिखी स्वर-कथा
-
वेणु लो, गूँजे धरा
-
गंगा की विदाई
-
किरनों की शाला बन्द हो गई चुप-चुप
-
वर्षा ने आज विदाई ली
-
बोल तो किसके लिए मैं
-
ये अनाज की पूलें तेरे काँधें झूलें