गिरफ़्तार होने वाले हैं – सुभद्रा कुमारी चौहान

‘‘गिरफ़्तार होने वाले हैं, आता है वारंट अभी॥’’
धक-सा हुआ हृदय, मैं सहमी, हुए विकल साशंक सभी॥
किन्तु सामने दीख पड़े मुस्कुरा रहे थे खड़े-खड़े।
रुके नहीं, आँखों से आँसू सहसा टपके बड़े-बड़े॥
‘‘पगली, यों ही दूर करेगी माता का यह रौरव कष्ट?’’
‘रुका वेग भावों का, दीखा अहा मुझे यह गौरव स्पष्ट॥
तिलक, लाजपत, श्री गांधीजी, गिरफ़्तारी बहुबार हुए।
जेल गये, जनता ने पूजा, संकट में अवतार हुए॥
जेल! हमारे मनमोहन के प्यारे पावन जन्म-स्थान।
तुझको सदा तीर्थ मानेगा कृष्ण-भक्त यह हिन्दुस्तान॥
मैं प्रफुल्ल हो उठी कि आहा! आज गिरफ़्तारी होगी।
फिर जी धड़का, क्या भैया की सचमुच तैयारी होगी!!
आँसू छलके, याद आगयी, राजपूत की वह बाला।
जिसने विदा किया भाई को देकर तिलक और भाला॥
सदियों सोयी हुई वीरता जागी, मैं भी वीर बनी।
जाओ भैया, विदा तुम्हें करती हूँ मैं गम्भीर बनी॥
याद भूल जाना मेरी उस आँसू वाली मुद्रा की।
कीजे यह स्वीकार बधाई छोटी बहिन ‘सुभद्रा’ की॥

– सुभद्रा कुमारी चौहान

काव्यशाला द्वारा प्रकाशित रचनाएँ

  • बचपन

  • झाँसी की रानी 

  • अनोखा दान

  • आराधना

  • इसका रोना

  • उपेक्षा

  • उल्लास

  • कलह-कारण

  • कोयल

  • कठिन प्रयत्नों से सामग्री

  • खिलौनेवाला

  • चलते समय (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • चिंता (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • जलियाँवाला बाग में बसंत (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • जीवन-फूल (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • झाँसी की रानी की समाधि पर (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • झिलमिल तारे (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • ठुकरा दो या प्यार करो (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • तुम (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • नीम (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • परिचय (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • पानी और धूप (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • पूछो (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • प्रथम दर्शन (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • प्रतीक्षा (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • प्रभु तुम मेरे मन की जानो (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • प्रियतम से (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • फूल के प्रति (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • बालिका का परिचय (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • बिदाई (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • भ्रम (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मधुमय प्याली (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मुरझाया फूल (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मातृ-मन्दिर में (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मेरा गीत (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मेरा जीवन (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मेरा नया बचपन (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मेरी टेक (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • मेरे पथिक (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • यह कदम्ब का पेड़ (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • राखी (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • राखी की चुनौती (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • विजयी मयूर (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • विदा (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • वीरों का कैसा हो वसंत (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • वेदना (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • व्याकुल चाह (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • सभा का खेल (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • समर्पण (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • साध (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • स्मृतियाँ (शीघ्र प्रकाशित होगी)

  • स्वदेश के प्रति (शीघ्र प्रकाशित होगी)

हिंदी ई-बुक्स (Hindi eBooks)static_728x90

Leave a Reply