दो पीढियाँ – हरिवंशराय बच्चन

मुंशी जी तन्नाए
पर जब उनसे कहा गया,
ऎसा जुल्म और भी सह चुके हैं
तो चले गए दुम दबाए।

मुंशी जी के लड़के तन्नाए,
पर जब उनसे कहा गया,
ऎसा ज़ुल्म औरों पर भी हुआ है
तो वे और भी तन्नाए।

                                          – हरिवंशराय बच्चन

हरिवंशराय बच्चन जी की अन्य प्रसिध रचनाएँ

हिंदी ई-बुक्स (Hindi eBooks)static_728x90

 

Leave a comment