कोई पार नदी के गाता – हरिवंशराय बच्चन

कोई पार नदी के गाता!

भंग निशा की नीरवता कर,
इस देहाती गाने का स्वर,
ककड़ी के खेतों से उठकर, आता जमुना पर लहराता!
कोई पार नदी के गाता!

होंगे भाई-बंधु निकट ही,
कभी सोचते होंगे यह भी,
इस तट पर भी बैठा कोई, उसकी तानों से सुख पाता!
कोई पार नदी के गाता!

आज न जाने क्यों होता मन,
सुन कर यह एकाकी गायन,
सदा इसे मैं सुनता रहता, सदा इसे यह गाता जाता!
कोई पार नदी के गाता!

                                          – हरिवंशराय बच्चन

हरिवंशराय बच्चन जी की अन्य प्रसिध रचनाएँ

हिंदी ई-बुक्स (Hindi eBooks)static_728x90

 

Leave a comment