साथी, सब कुछ सहना होगा! – हरिवंशराय बच्चन

साथी, सब कुछ सहना होगा!

मानव पर जगती का शासन,
जगती पर संसृति का बंधन,
संसृति को भी और किसी के प्रतिबंधो में रहना होगा!
साथी, सब कुछ सहना होगा!

हम क्या हैं जगती के सर में!
जगती क्या, संसृति सागर में!
एक प्रबल धारा में हमको लघु तिनके-सा बहना होगा!
साथी, सब कुछ सहना होगा!

आ‌ओ, अपनी लघुता जानें,
अपनी निर्बलता पहचानें,
जैसे जग रहता आया है उसी तरह से रहना होगा!
साथी, सब कुछ सहना होगा!

हरिवंशराय बच्चन जी की अन्य प्रसिध रचनाएँ

हिंदी ई-बुक्स (Hindi eBooks)static_728x90

 

One thought on “साथी, सब कुछ सहना होगा! – हरिवंशराय बच्चन

Leave a comment