वर दे, वीणावादिनि वर दे !
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे !
काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे !
नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे !
वर दे, वीणावादिनि वर दे।
– सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” जी की अन्य प्रसिध रचनाएँ
-
दीन
-
मुक्ति
-
अट नहीं रही है
-
मौन
-
बाँधो न नाव इस ठाँव, बंधु
-
भिक्षुक
-
राजे ने अपनी रखवाली की
-
संध्या सुन्दरी
-
तुम हमारे हो
-
वर दे वीणावादिनी वर दे !
-
चुम्बन
-
प्राप्ति
-
भारती वन्दना
-
भर देते हो
-
ध्वनि
-
उक्ति
-
गहन है यह अंधकारा
-
शरण में जन, जननि
-
स्नेह-निर्झर बह गया है
-
मरा हूँ हज़ार मरण
-
पथ आंगन पर रखकर आई
-
आज प्रथम गाई पिक
-
मद भरे ये नलिन
-
भेद कुल खुल जाए
-
प्रिय यामिनी जागी
-
लू के झोंकों झुलसे हुए थे जो
-
पत्रोत्कंठित जीवन का विष
-
तोड़ती पत्थर
-
खुला आसमान
-
प्रियतम
-
वन बेला
-
टूटें सकल बन्ध
-
रँग गई पग-पग धन्य धरा
-
वे किसान की नयी बहू की आँखें
-
तुम और मैं
-
उत्साह
-
अध्यात्म फल (जब कड़ी मारें पड़ीं)
-
अट नहीं रही है
-
गीत गाने दो मुझे
-
प्रपात के प्रति
-
आज प्रथम गाई पिक पंचम
-
गर्म पकौड़ी
-
दलित जन पर करो करुणा
-
कुत्ता भौंकने लगा
-
मातृ वंदना
-
बापू, तुम मुर्गी खाते यदि…
-
नयनों के डोरे लाल-गुलाल भरे
-
मार दी तुझे पिचकारी
-
ख़ून की होली जो खेली
-
खेलूँगी कभी न होली
-
केशर की कलि की पिचकारी
-
अभी न होगा मेरा अन्त
-
जागो फिर एक बार